
Chhattisgarh NewsLatest NewsSocializetion News
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने अब आगे आयेंगे सर्व यादव समाज : रमेश यदु गोवर्धन यदु
गौ को राष्टमाता की मान्यता दिलाने के लिए अब एक हो रहे सर्व यादव समाज
तिल्दा नेवरा : गौ भारतीय संस्कृति का आधार है। जिनके बिना भारत निराधार है। गौ हम भारतीय का प्रतीक है। गौ माता का मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक साथ होता है। सर्व यादव समाज के अध्यक्ष रमेश यदु ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गौ के बिना कोई भी धार्मिक अनुष्ठान सम्भव नहीं है। सर्व देवमयी गौ माता विश्व का कल्याण करती है।जब तक भारत कि धरती पर गौ हत्या का कलंक रहेगा। तब तक भारत सम्पन्न नहीं हो सकता।
बता दे कि इस अवसर पर सर्व यादव समाज की ओर से केन्द्र व राज्य सरकार से मांग की जाती है कि गौ माता को राष्ट्र माता तत्काल घोषित किया जाये। हमारे सनातन धर्म के विद्ववानो ने भी चलाये जा रहें देश व्यापी आंदोलनों में गौवर्धन रैली का समर्थन करते हुए। सर्व यादव समाज की बैठक में मांग की गई हैं।





