Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

सहकारिता सप्ताह में तिल्दा बैंक व तुलसी समितियों में हुए किसान हितैषी कार्यक्रम

तिल्दा बैको व तुलसी सहकारी समिति के द्वारा योजनाओं की दी गई जानकारी

तिल्दा-नेवरा : सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, शाखा तिल्दा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तिल्दा तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तुलसी में किसान हितैषी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों को सहकारिता विभाग की योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और कृषि सुविधाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करना था।तिल्दा-नेवरा

जानकारी के अनुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक तिल्दा में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद किसानों को बैंकिंग सेवाओं, कृषि ऋण, फसल ऋण एवं अन्य सहकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक शोभाराम साहू, सहायक लेखापाल मनीष दुबे सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तिल्दा एवं तुलसी में किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में किसानों को सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं, ऋण सुविधा, उर्वरक वितरण एवं कृषि से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

कार्यक्रमों में तिल्दा समिति के अध्यक्ष,मनहरण वर्मा समिति प्रभारी भूवन साहू, सीईओ शशांक बल्लेवार, नरसिंग वर्मा, गुलाब आदिल, महेश शर्मा, बैंक एवं समिति के कर्मचारी, बड़ी संख्या में किसान तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सहकारिता सप्ताह के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को सहकारी व्यवस्था से जोड़ने, सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

Show More

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles