Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

तिल्दा-नेवरा में तीन शालाओं का संयुक्त शाला प्रवेश उत्सव, नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पार्षद रानी सौरभ जैन, एवं किरण बाला छाबड़िया समेत जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में प्रतिभावान छात्राओं व समिति सदस्यों का हुआ सम्मान

तिल्दा-नेवरा, 30 जून 2026 : शिक्षा सत्र के शुभारंभ के साथ ही तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में शाला प्रवेश उत्सव की धूम रही। सोमवार को ररुहा राम वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवरा क्रमांक-1, शासकीय प्राथमिक शाला तिल्दा बस्तल एवं शहीद हेमू कलानी तिल्दा कैंप तीनों शालाओं ने संयुक्त रूप से बड़े हर्ष और उल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया। कार्यक्रम में कक्षा पहली और कक्षा छठवीं के नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और पुस्तकें भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।तिल्दा नेवरा

ज्ञात हो कि समारोह के मुख्य अतिथि तिल्दा भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष सौरभ जैन रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन, वार्ड 17 की पार्षद किरण बाला छाबड़िया, जनसेवक सुधा केशरवानी, शाला विकास समिति के भूतपूर्व अध्यक्ष राजेंद्र केशरवानी मंच पर उपस्थित थे। बीएनबी संकुल के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदानी, हायर सेकेंडरी स्कूल केसदा के प्राचार्य विनोद वर्मा, प्राथमिक शाला तिल्दा बस्तल के सेवानिवृत्त शिक्षक भागीरथी पांसे और अति वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक राम अवतार पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों ने बच्चों को पुस्तकें और मिठाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों के प्रेरणादायी उद्बोधन और छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने शाला प्रवेश उत्सव में चार चांद लगा दिए। पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा।

अवगत हो कि इस अवसर पर शाला विकास समिति की अध्यक्ष तीजन नौरंगे, उपाध्यक्ष रानी गोस्वामी तथा कार्यकारिणी सदस्य कुसुम निषाद, कलेश्वरी ध्रुव, माधुरी ध्रुव, पुष्पा मानिकपुरी, सुनीता धीरे, शतरूपा, प्रभा यादव, शंकर लाल यादव, कमल साहू एवं शिक्षाविद अनिरुद्ध वर्मा को बीते वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए मोमेंटो और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।तिल्दा नेवरा

गौरतलब हो कि कार्यक्रम में प्रतिभाओं का भी सम्मान हुआ। कक्षा आठवीं की छात्रा रिया गिरी को राष्ट्रीय सह संसाधन छात्रवृत्ति पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने पर और कुमारी माया निषाद को कक्षा आठवीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वार्ड 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को पेन वितरित किए।

कार्यक्रम का सफल संचालन बीएनबी संकुल के संकुल समन्वयक लेखराज सोनी ने किया। शाला प्रवेश उत्सव को सफल बनाने में तीनों शालाओं के प्रधानपाठक, शिक्षक-शिक्षिकाओं और शाला परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अभिभावकों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Show More

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles