Administrative NewsChhattisgarh NewsLatest News

तबादले : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 अधिकारियों का किया गया तबादला

प्रशासनिक फेरबदल मे कई जिलों में बदले गए जनपद सीईओ भी जाने कौन कहां गया

रायपुर, 30 जून 2026 : छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत), क्षेत्र संयोजक, सहायक आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर भेजा गया है।: छत्तीसगढ़

बता दे कि इस व्यापक तबादला सूची में गरियाबंद, बस्तर, नारायणपुर, सूरजपुर, सरगुजा, कोरबा, जशपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, कांकेर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, बलौद, धमतरी, कोंडागांव सहित कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के तहत कई जिलों के जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) में बदलाव किया गया है।

गौरतलब हो कि शासन का कहना है कि यह फैसला प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। वही जारी
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना शासन को भेजनी होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।: छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़

महत्वपूर्ण बात :

33 अधिकारियों का तबादला
कई जिलों में बदले गए जनपद पंचायत CEO
क्षेत्र संयोजक, सहायक आयुक्त सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी। 15 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
पूरी तबादला सूची देखने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Show More

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles