Chhattisgarh NewsLatest NewsSocializetion News

छतौद में माँ कर्मा मंदिर की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का दो दिवसीय भव्य आयोजन साहू समाज के द्वारा आज से

साहू समाज की आराध्या देवी की निकलेगी भव्य कलश शोभा यात्रा गांव जुटेंगे भर के लोग

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत छतौद मे आज 15 जुलाई से 16 जुलाई तक नगर के बजरंग चौक स्थित माँ कर्मा मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 15 एवं 16 जुलाई 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है।माँ कर्मा

बता दे कि इस आयोजन को लेकर ग्राम छत्तौद के हृदय स्थल बजरंग चौक मे नवनिर्मित माता कर्मा मंदिर परिसर सहित पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

गौरतलब हो कि साहू समाज के आयोजन समिति के अनुसार पहले दिन 15 जुलाई (बुधवार) को दोपहर 3:00 बजे से महामाया मंदिर, छतोद में माता की मूर्ति का अन्न प्रसन्न कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान माता की प्रतिमा को चावल में विराजमान कर विशेष धार्मिक विधि-विधान एवं पूजन संपन्न कराया जाएगा।
वहीं दूसरे दिन 16 जुलाई (गुरुवार) को सुबह 11:00 बजे से मुख्य कार्यक्रम बजरंग चौक, छतोद स्थित माँ कर्मा मंदिर में आयोजित होगा।

अवगत हो कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत गली भ्रमण, मूर्ति स्थापना तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होंगे। इस अवसर पर आयोजन समिति साहू समाज, छतोद ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल एवं पुण्यमय बनाने की अपील की है।

मुख्य कार्यक्रम की रूपरेखा कुछ इस प्रकार से है।
15 जुलाई 2026 (बुधवार), दोपहर 3:00 बजे – अन्न प्रसन्न कार्यक्रम, महामाया मंदिर, छतोद।
16 जुलाई 2026 (गुरुवार), सुबह 11:00 बजे – गली भ्रमण, मूर्ति स्थापना एवं प्रसाद वितरण, माँ कर्मा मंदिर, बजरंग चौक, छतोद।

Leave a Reply

Related Articles