
ब्रेकिंग : बोरतलाव में तलाब में डूबने से 3 मासूमों की मौत ग्रामीणों का फुटा गुस्सा
राजनांदगांव बोरतलाव मे मशुमो के डबरी मे डुबने से हुई मौत से क्षेत्र में शोक की लहर
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ग्राम बोरतलाव में 3 मासूम बच्चों की डबरी(छोटा तलाबनुमा ) में डूबने से मौत हो जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। इस घटना मे मृतक बच्चों की उम्र करीब 6 से 8 वर्ष बताई जा रही है। वही 3 बच्चे आदिवासी परिवार से थे। वही इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। आज तीनों मासूमों का अंतिम संस्कार किया गया।
इस घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार ग्राम बोरतलाव में खेलते-खेलते तीन मासूम बच्चे एक गहरी डबरी के पास पहुंच गए। इसी दौरान तीनों डबरी में डूब गए। डबरी रेलवे में कार्य मुरूम खनन की वजह से हुआ है। काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान बच्चों के शव डबरी से बरामद किए गए।
मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक बच्चों की उम्र 6 से 8 वर्ष के बीच थी और तीनों आदिवासी परिवार से थे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।





