Chhattisgarh NewsLatest News

ब्रेकिंग : डबल इंजन सरकार का ‘मजबूत विकास’ पहली ही बारिश में बह गया। 15 लाख रुपये का रपटा 15 मिनट भी नहीं टिक पाया

पहले दी गई थी लिखित चेतावनी, अब भाजपा सरकार, प्रशासन और निर्माण एजेंसी पर उठे सवाल

भैयाथान/सूरजपुर : गोबरी नदी पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित रपटा पहली ही बारिश में बह जाने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच तथा दोषी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी विपक्षी नेताओं एवं स्थानीय लोगों ने तीखे सवाल खड़े किए हैं।जनपद पंचायत भैयाथान के सभापति (सहकारिता एवं उद्योग विकास विभाग) राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 7 जुलाई 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भैयाथान को लिखित आवेदन देकर गोबरी नदी पर बने रपटा पुल की जर्जर स्थिति की जांच कराने तथा तत्काल मरम्मत की मांग की थी। गोबरी नदी

आवेदन में स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि रपटा पुल क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है और यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो बारिश के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही सक्षम तकनीकी अधिकारियों से जांच कराकर दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की गई थी।स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद प्रशासन ने समय रहते कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। लगातार बारिश के बीच गोबरी नदी का जलस्तर बढ़ा और रपटा बह गया। सौभाग्य से घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय कोई व्यक्ति या वाहन पुल पर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बडी व हैरानी की बात है कि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग की सड़क का तीन बार भूमिपूजन किया गया, लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। वहीं जिस रपटे को विकास की उपलब्धि बताकर प्रचारित किया गया था, वह कुछ ही दिनों में बह गया।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण पर निरीक्षण किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है।

गौरतलब हो कि रपटा बहने के बाद गांव का संपर्क टूट गया। स्थानीय युवाओं ने स्वयं चंदा एकत्र कर अस्थायी अप्रोच रोड बनाई ताकि लोगों का आवागमन जारी रह सके। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन तब सक्रिय हुआ जब लोगों ने अपने स्तर पर व्यवस्था करनी शुरू कर दी।
अब घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को घेरना शुरू कर दिया। कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब निर्माण पूरा हुआ था तब इसे विकास की बड़ी उपलब्धि बताकर बधाइयां दी जा रही थीं, लेकिन अब पहली ही बारिश में रपटा बह जाने के बाद जिम्मेदारी कौन लेगा?
लोगों का कहना है कि जनता के पैसों से बनने वाले विकास कार्य यदि कुछ दिनों में ही बह जाएं तो इसकी जवाबदेही तय होना आवश्यक है।  गोबरी नदी

राजू कुमार गुप्ता, सभापति सहकारिता एवं उद्योग विकास विभाग , जनपद पंचायत भैयाथान का बयान
है। जिसमे मैंने 7 जुलाई 2026 को ही एसडीएम भैयाथान को लिखित आवेदन देकर गोबरी नदी पर बने रपटा पुल की जांच और तत्काल मरम्मत की मांग की थी। आवेदन में स्पष्ट चेतावनी दी थी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और आज रपटा बह गया। पूरे मामले की तकनीकी जांच कर दोषी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles