All India NewsLatest NewsPolitical News

अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद में बलवंत सिंह राठौर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी

हिन्दी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का गौरव दिलाने मे निभाया था अहम भूमिका

भोपाल (श्रीराम साहू) : पुरे देश में हिंदी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का गौरव एवं सम्मान दिलाने एवं जन जन की भाषा बनाने के लिए लगातार कार्य करने वाले। अंतरराष्ट्रीय संगठन जिसको अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद कहा जाता है। संगठन ने मध्य प्रदेश के सागर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी श्री बलवंत सिंह राठौर को उपाध्यक्ष (मध्य प्रदेश) पद पर नियुक्त किया है। परिषद द्वारा जारी नियुक्ति प्रमाण-पत्र के अनुसार उनका कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा तथा नियुक्ति 15 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।
हिन्दी भाषा

बता दे कि परिषद ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री राठौर संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, सामाजिक समन्वय तथा संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

वही इस नियुक्ति पर परिषद के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
नियुक्ति प्रमाण-पत्र में परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं संस्थापक श्री हदय नारायण मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर एवं अनुमोदन का उल्लेख है। साझा किए गए प्रमाण-पत्र के आधार पर यह नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद की ओर से जारी की गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक राठौर उज्जैन, राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री जे एल गुप्ता, श्री किशोर कुमार लहरपुर , श्री सतीश राठौर गुना, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीराम साहू एवं पंकज मुखारया, रामप्रसाद, एम डी त्रिपाटी, संजय पंडित संदीप रैदास दिनेश उसरेठे सतीश भारद्वाज वीरेन्द्र बेलिया कमल राठौर गीता मिथिलेश मौर्य ज्योति राठौर,गीता खरेमधु मौर्य जयश्री रैकवार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन आदि ने बधाई शुभकामना दी। श्री बलबंत सिंह राठौर ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं नियुक्ति करने वाले वरिष्ठ जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles