Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

आज तिल्दा नेवरा के BNB स्कूल में मंत्री टंकराम वर्मा जी के उपस्थित मे विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव संपन्न

मंत्री टंकराम संग नवीन अग्रवाल, चंद्रकला वर्मा टीकेश्वर मनहरे शैल साहू स्वाति वर्मा पलक सुखवानी ने की छात्रो का सम्मान

तिल्दा नेवरा, 20 जुलाई : आज स्कुल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के तत्वाधान में बद्री नारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तिल्दा नेवरा में विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026 का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री टंकराम वर्मा रहे। वही अन्य अतिथियों मे जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल , नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला वर्मा, तिल्दा जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, संचार एवं कर्मकार समिति जिला पंचायत रायपुर की सभापति श्रीमती स्वाति वर्मा, महिला एवं बाल विकास समिति जिला पंचायत रायपुर की सभापति श्रीमती शैल महेन्द्र साहू, नगरपालिका परिषद तिल्दा-नेवरा की उपाध्यक्ष श्रीमती पलक विकास सुखवानी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि गिरीश साहू, श्रीमती अनुराधा वर्मा, नरेन्द्र शर्मा, भाजपा तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद ज तथा भाजपा तिल्दा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरसिंग वर्मा आदि रहे।तिल्दा नेवरा

ज्ञात हो कि इस अवसर पर आयोजको के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई । वही इसके साथ ही नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं अध्ययन सामग्री प्रदान कर उनका विद्यालय परिवार में आत्मीय स्वागत किया। जिसमे सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं ने बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर हंसी खुशी शाला प्रवेश किये।

बता दे कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा जी ने अपने उद्दोधन मे अपने स्कूली छात्र जीवन को याद करते हुए। कहा कि जो पढ़ाई भौतिक रूप से यानी स्कूली के कक्षा में सहपाठियों के साथ रहकर अध्ययन में होती है। वह और किसी माध्यम से नहीं हो सकती। माननीय मंत्री महोदय जी ने आगे कहां कि शिक्षा ही व्यक्ति को आगे बढ़ाता है एवं जीवन निर्माण के लिए शिक्षा अति आवश्यक है। इसके साथ ही मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी ने उपस्थित छात्रों से मन लगाकर पढ़ाई कर अपने माता पिता घर परिवार के साथ अपनी शाला, नगर, राज्य एवं देश का नाम रोशन करने की बात कही।तिल्दा नेवरा

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण ,छात्र छात्राये ,पालकगण ,एवं नगर के व्यापारी, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Related Articles