
तिल्दा के श्री लक्ष्मी वेंकटेश बालाजी मंदिर में श्री पद्मावती लक्ष्मी जी का दिव्य अभिषेक हुआ सम्पन्न
तिल्दा के इस प्रसिद्ध मंदिर में 108 शालिग्राम एवं उत्सव मूर्तियों का भी होगा महाअभिषेक
तिल्दा-नेवरा (रायपुर) : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा क्षेत्र के तुलसी स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश बालाजी मंदिर, गोकर्ण भक्तिधाम में आयोजित चार दिवसीय श्री लक्ष्मी वेंकटेश बालाजी महाभिषेक एवं गुरु पूजन महोत्सव के दूसरे दिन आज 20 जुलाई को श्री पद्मावती लक्ष्मी जी का दिव्य अभिषेक श्रद्धा और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न होगा।
गौरतलब हो कि यहा के आयोजन समिति के अनुसार आज के विशेष अनुष्ठान में 108 पवित्र शालिग्राम भगवान का महाअभिषेक तथा मंदिर की उत्सव मूर्तियों का स्नपन (महाअभिषेक) भी विधि-विधान से कराया जाएगा। अभिषेक का कार्यक्रम प्रतिदिन की भांति प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
बता दे कि यह महोत्सव 20 जुलाई से प्रारंभ होकर 23 जुलाई 2026 तक लगातार चलेगा। जिसमे कार्यक्रम की रूपरेखा के अंतर्गत 22 जुलाई को श्री लक्ष्मी वेंकटेश बालाजी का भव्य महाभिषेक आयोजित किया जाएगा। जबकि 23 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से गुरु पूजन महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा।
ज्ञात हो कि यह संपूर्ण धार्मिक आयोजन पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी, घनश्यामाचार्य जी महाराज (अलोपीबाग, प्रयागराज) के पावन सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है। वही इस आयोजन में आयोजक समिति के द्वारा पुरे क्षेत्र भर के सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्री बालाजी एवं माता पद्मावती के दर्शन, अभिषेक एवं गुरु पूजन का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।





