Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

ब्रेकिंग : महासचिव देवराज सिंह के नेतृत्व में अगस्त में सभी सीमेंट प्लांटों के इंटक पदाधिकारियों की कार्यशाला होगी आयोजित ह

ACC जमुल अदाणी प्रबंधन एवं सीमेंट वर्कर्स यूनियन इंटक पदाधिकारियों की बैठक हुआ संपन्न कर्मचारी हितो व समस्याओं पर हुई चर्चा

जमुल भिलाई : छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग के भिलाई जामुल स्थीत ACC अदाणी ग्रुप के जमुल प्लांट में ही बीते शनिवार को यहां के सीमेंट कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमे विशेष रूप से अखिल भारतीय सीमेंट वर्कर्स फेडरेशन (इंटक) यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव श्री देवराज सिंह जी मुम्बई से बैठक में शामिल होने आये।जमुल भिलाई

बता दे कि अखिल भारतीय सीमेंट वर्कर्स फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी देवराज सिंह के साथ इस बैठक में स्थानीय ACC जामुल के आदाणी सीमेंट प्लांट के छत्तीसगढ़ सीमेंट कर्मचारी संघ (इंटक) के अध्यक्ष भूपेश सिंह, जनरल सेक्रेटरी रवि कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। वहीं प्रबंधन की ओर से एसीसी अदाणी ग्रुप के ER हेड के.के. दुबे जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गौरतलब हो कि उक्त बैठक के दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमे बैठक मे यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रबंधन के समक्ष रखते हुए। उनके शीघ्र समाधान की मांग कीये।
जिसमे प्रबंधन की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए ER हेड के.के. दुबे ने आश्वस्त किया। जिसमे यह कहा गया कि कर्मचारियों कि समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द ही अहमदाबाद से विशेषज्ञ टीम भेजी जाएगी। ताकि सभी मामलों का उचित समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर उक्त बैठक के बाद अखिल भारतीय सीमेंट वर्कर्स फेडरेशन के महासचिव श्री देवराज सिंह ने यूनियन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कर्मचारियों के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया।

अवगत यह भी हो कि इस दौरान फेडरेशन की आगामी बैठकों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। जिसमे देवराज सिंह जी ने बताया कि आनेवाले अगस्त 2026 माह में छत्तीसगढ़ के सभी सीमेंट प्लांटों के इंटक पदाधिकारियों की संयुक्त कार्यशाला एवं बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमे इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी यूनियनों के बीच समन्वय बढ़ाना। संगठन को मजबूत करना तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए साझा रणनीति तैयार करना होगा।

वही इस बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रबंधन द्वारा दिए गए आश्वासन पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

Leave a Reply

Related Articles