Chhattisgarh NewsLatest NewsStrike / Road Blockade News

ब्रेकिंग : पनी में 80 लाख रुपये के बकाया भुगतान को लेकर क्रांतिसेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का आंदोलन

गरीबो व बेशहारो का मशीहा बने क्रांति सेना व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी

तिल्दा-नेवरा/धरसीवां : कंपनी में ठेकेदार और मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। आंदोलन के बाद प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच चर्चा हुई, जिसमें बिल मिलान के बाद भुगतान करने पर सहमति बनी।जहा सिविल ठेकेदार राधेश्याम साहू ने आरोप लगाया कि वह पिछले ढाई वर्षों से गौरी गणेश कंपनी में कार्य कर रहे थे। कार्य पूरा होने के बावजूद कंपनी द्वारा लगभग 80 लाख रुपये की बकाया राशि कई महीनों से नहीं दी जा रही है। भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया, जिसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना से सहयोग मांगा।जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी

अवगत हो कि संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि गौरी गणेश कंपनी के एक अधिकारी मिश्रा द्वारा पीड़ित पक्ष को लगातार गुमराह किया जाता रहा। आरोप है कि वे फोन कॉल और संदेशों का जवाब नहीं देते थे तथा मिलने पर भी स्पष्ट जानकारी नहीं देते थे। संगठन ने कंपनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों के कार्य व्यवहार की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

वही आंदोलन से पूर्व संगठन ने अनुविभागीय अधिकारी, श्रम विभाग एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की सूचना दी थी। आंदोलन के दौरान थाना प्रभारी, श्रम विभाग के अधिकारी एवं तहसीलदार की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच चर्चा हुई। गौरी गणेश कंपनी प्रबंधन ने आगामी सोमवार तक बिल का पूरा विवरण ठेकेदार को उपलब्ध कराने तथा बिल मिलान के बाद बकाया भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया।

क्रांतिसेना के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक ठेकेदार को संतोषजनक भुगतान नहीं किया गया तो गौरी गणेश कंपनी के खिलाफ आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।हालांकि, गौरी गणेश कंपनी प्रबंधन एवं अधिकारी मिश्रा का विस्तृत पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles