Chhattisgarh NewsLatest NewsSocializetion News

ब्रेकिंग : OBC महासभा ने अपने जनहीन के विभिन्न मांगों को लेकर SDM गुरुर को पदाधिकारियों के साथ सौंपा ज्ञापन

प्रदेश इकाई के निर्देश पर बालोद जिला इकाई ने उठाई OBC समाज की मांगें, बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद

गुरुर/बालोद : छत्तीसगढ़ में OBC महासभा बालोद जिला इकाई द्वारा ओबीसी महासभा प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार ओबीसी समाज की विभिन्न मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गुरुर श्री रामकुमार सोनकर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखते हुए मांगों के निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।OBC महासभा

बता दे कि ज्ञापन सौंपने पहुंचे ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि ओबीसी समाज लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाता रहा है। समाज के हितों और अधिकारों से जुड़े इन विषयों पर शासन-प्रशासन द्वारा सकारात्मक पहल किए जाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से प्रदेश इकाई के निर्देश पर जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों द्वारा एसडीएम गुरुर को ज्ञापन सौंपा गया।OBC महासभा

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर ओबीसी महासभा बालोद जिला अध्यक्ष यज्ञदेव पटेल, बालोद ब्लॉक अध्यक्ष पवन साहू, गुरुर ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, मुरारीदास, राजेश कुमार, टोडरमल साहू, सुनील राय, मिथलेश साहू, ओबीसी महासभा गुरुर के संरक्षक संपत कलिहारी, दिनेश गजेंद्र, भगीरथ सिन्हा, चंद्रहास सिन्हा, झम्मन हिरवानी, जय भरतपुरी, उत्तम सेन सहित बड़ी संख्या में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि OBC महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन के समक्ष समाज की मांगों को प्रमुखता से रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की उम्मीद जताई। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के लोगों में एकजुटता देखने को मिली और पदाधिकारियों ने ओबीसी समाज के अधिकारों एवं हितों के लिए आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने की बात कही।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles