Chhattisgarh NewsLatest NewsNews from Rural Areas

ग्राम पंचायत बरतोरी (C) में ग्राम सभा संपन्न विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

ग्रामीणो व जनप्रतिनिधि की रही भारी उपस्थिति

तिल्दा-नेवरा : ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।तिल्दा-नेवरा

बता दे कि ग्राम सभा में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की विभिन्न थीमों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कई प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेहतर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गांव में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।

उक्त बैठक में उपस्थित सभी पंचों एवं ग्रामीणों ने इन प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। साथ ही पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने पर भी सहमति बनी।

इस अवसर पर सरपंच पुष्पा सुमित सिंह, पंचायत के सभी पंचगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्राम सभा का उद्देश्य गांव के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles