Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

ब्रेकिंग : जगीर-चांपा में शिक्षक के नाम पर कलंक हेडमास्टर पर छात्र-छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप,

शर्मनाक घटना मे अर्धनग्न अवस्था में मिलने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया

जांजगीर-चांपा (जयराम धीवर) : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के डोंगाकहरौद गांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ हेडमास्टर पर छात्र-छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक अर्धनग्न अवस्था में बच्चों के सामने आपत्तिजनक व्यवहार कर रहा था और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।जगीर-चांपा

बता दे कि घटना के बाद डरे हुए बच्चों ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। बच्चों की शिकायत सुनकर परिजन तत्काल स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने हेडमास्टर को कथित रूप से अर्धनग्न अवस्था में देखा। इस दौरान परिजनों ने वीडियो भी बनाया। वीडियो बनता देख शिक्षक ने आनन-फानन में कपड़े पहन लिए।मामले की सूचना मिलते ही परिजनों ने डायल-112 और पामगढ़ पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को थाने ले गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक बच्चों के साथ पामगढ़ थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञात हो कि पामगढ़ थाना प्रभारी सावन सारथी ने बताया कि डोंगाकहरौद गांव के शिक्षक द्वारा अर्धनग्न अवस्था में छात्र-छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से भी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस और शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Related Articles