छत्तौद मे तिजा पर विविध मनोरंक खेलो का आनंद निर्जला उपवास के बाद भी बहनो ने खेल मे भाग लिया

तिल्दा नेवरा 14 सितंबर 2026 : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ ग्राम पंचायत छत्तौद मे आज तिजा उपवास के अवसर पर यहां के युवाओं के द्वारा मनमोहक व मनोरंजक विविध खेलो का आयोजन प्रतियोगिता के रूप मे किया। मसलन: कुर्सी दौड़, घडा फोड, तिलक लगाओ, सिक्का डालो, मोमबत्ती जलाओ, आदि खेलो का प्रतिभागी बन खुद भी अनंदित हुई। और दुसरो को भी आनंदित कीये।

बता दे कि यहां महिलाओ के उपवास को मद्देनजर सभी का आज यह समय हंसी खुशी से गुजरे। इसके साथ मायके में पहले जैसा अपनो के बीच एक दिन खेलो के साथ सखी सहेली संग हंसी ठीठोली कर पुरानी यादे ताजा हो। इसी आशा उद्देश्य से यहां के युवाओं ने साकारात्मक सोच के साथ स्वस्थ मनोरंजन के रूप मे आज का यह आयोजन किया।

गौरतलब हो कि आज तिजा उपवास होने के बाद भी सैकडो बहन, बेटीयो की भीड प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए उमड पडी थी। जिससे संभाने के लिए आयोजको का पशीना निकल गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को जिन्होने प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी प्राप्त किये। उन्हे ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस आयोजन की खास बात यह रही की संगीत के धून मे बहने अपने आप को नाचने से नही रोक सकी। जो दर्शको का उत्साह दोगुना कर दिया था।

इस कार्यक्रम के आयोजक मे जीनका योगदान रहा। उन्मे रविन्द्र कुमार साहू, तेज शंकर वर्मा (तेजा) ब्रम्हदेव खिचरिहा,केसरी साहू, केदारनाथ वर्मा, लखन लाल साहू, रामाधार साहू, देवनाथ बंजारे, गंगुराम वर्मा, राजेन्द्र कुमार साहू, हृदय लाल सिंहा , रमेश कुमार साहू डागेश वर्मा, मनोज मानिकपुरी, आदि के आलावा सभी युवाओं व ग्रामीणों का योगदान रहा।




