एनएसएस का‘राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह संपन्न

तिल्दा नेवरा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ एनएसएस प्रकोष्ठ, उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित ‘राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह’ में सम्मिलित हुए ।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभावान स्वयंसेवकों, अधिकारियों एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कार्यक्रम में सम्मानित हुए सभी कर्मठ स्वयंसेवकों एवं व्यक्तियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी और कहा की आपके समर्पण और योगदान से प्रदेश को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवाओं में विकसित हो रहे सेवा और समर्पण के संस्कार उन्हें जीवन में नई दिशा देने के साथ उनमें जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना को भी मजबूत कर रहे हैं।



