तिल्दा नेवरा मे भाजपा नेता अनिल अग्रवाल के जन्मदिन पर दिनभर होंगे विविध आयोजन पूर्व सैनिकों और वरिष्ठजनों का होगा सम्मान

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण के पूर्व जिला महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनिल अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर 24 नवंबर को तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जन्मदिन को सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों के रूप में मनाने के उद्देश्य से भाजपा परिवार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा दिनभर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार निर्धारित कार्यक्रमों मे सुबह 10:30 बजे नेवरा स्थित कन्या शाला में विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके पश्चात सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा परिवार की ओर से फल वितरण किया जाएगा। दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय नेवरा में मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद एवं तिल्दा शहर के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

वही अगले क्रम में दोपहर 1 बजे नेवरा धान मंडी सोसायटी में किसान सम्मान समारोह होगा। इसमें किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज साहू एवं पदाधिकारियों द्वारा किसानों का सम्मान किया जाएगा। दोपहर 2 बजे नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला सुमन वर्मा एवं पार्षदगण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित होगा।
बाद उसके दोपहर 2:40 बजे अटल निवास तिल्दा में वार्ड क्रमांक 22 के भाजपा परिवार द्वारा आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम 3 बजे ग्राम सरारीडीह टोहड़ा में तिल्दा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री नरसिंह वर्मा एवं पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम रखा गया है। शाम 4 बजे पुज्य सिंधी पंचायत में सिंधी समाज की ओर से आयोजन होगा।
फिर सुनहरी व सनरमयी शाम 5 बजे राधा-कृष्ण मंदिर, केसरवानी मोहल्ला में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री गौरव अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 6 बजे श्याम मंदिर में श्याम बाल मित्र मंडल द्वारा आयोजन होगा। शाम 7 बजे संकट मोचन मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा, जिसमें श्री देव अग्रवाल शामिल होंगे।
बता दे कि इसके अलावा शाम 7:30 बजे पत्रकार संघ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रीमती मोती ज्ञानचंदानी की सहभागिता रहेगी। रात 8 बजे श्री निषाद समाज द्वारा राजू निषाद के नेतृत्व में कार्यक्रम होगा।
गौरतलब हो कि कार्यक्रमों की श्रृंखला में रात 8:30 बजे देश के पूर्व सैनिकों का सम्मान तथा रात 9 बजे भाजपा के वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात गरिमा दिवाकर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
इस अवसर पर श्री अनिल अग्रवाल ने सभी क्षेत्रवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों से कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। जन्मदिन के अवसर पर सेवा, सामाजिक समरसता और वरिष्ठजनों के सम्मान का संदेश देने की यह पहल क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

अवगत हो कि अनिल अग्रवाल जी के जन्मदिन पर क्षेत्र के भाजपा नेता सदस्य प्रदेश कार्यकारणी भाजयुमो छत्तीसगढ़, ग्राम छत्तौद निवासी रविन्द्र कुमार साहू जी ने विशेष बधाई दिया है। और कहां कि अनिल अग्रवाल जी तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के आ बाण शान तो है ही वह पुरे रायपुर जिला के लोकप्रिय नेता है। जिनके सहयोग व मार्गदर्शन से भाजपा निरंतर संगठनात्मक कार्य करते आरही है।



