छत्तौद मे महाशिवरात्रि पर शिव मन्दिर मे श्रद्धालुओ का तांता लगे मेले हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
छत्तौद मे महाशिवरात्रि पर शिव मन्दिर मे श्रद्धालुओ का तांता लगे मेले हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के अंतर्गत आने तिल्दा नेवरा विकासखण्ड के समीपस्थ ग्राम छतौद मे प्रतिवर्ष के अनुसार ईस वर्ष भी 26 फरवरी, दिन बुधवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व हषाँल्लास एंव आस्था पूर्ण ढंग से मनाया गया। यहां इस दिन सुबह से ही सभी शिव भक्तो का भारी भीड़ देखने को मिला।
बता दे कि यहां सुबह 9 बजे से भगवान शिव जी का विशेष रूद्राभिषेक व हवन-पूजन किया गया । इस अवसर पर ग्राम के मानस मंडली के द्वारा भजन-कीर्तन भी प्रस्तुत किया गया। भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करने के बाद यही पर विशाल भोग भंडारे का आयोजन रखा गया था। जिसमें सभी गांव वाले ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया । 

गौरतलब हो कि इस दिन यहां विशाल मेले का आयोजन हुआ। जिसमे दुरदराज के लोगो की भारी भीड देखने को मिला । वही यहां रात्रिकालीन स्वस्थ मनोरंजन के रूप में छतीसगढी सांस्कृतिक कार्यक्रम “गंगा बयार” गंगा साहू का आयोजन था। जिसका क्षेत्रवासियो के साथ सभी ग्रामवासी कार्यक्रम का आनंद लिए ।





