Political News
ब्रेकिंग : बलौदाबाजार व पलारी जनपद अध्यक्ष निर्विरोध चुनी गई बीजेपी के बडी उपलब्धि
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के जिला बलौदाबाजार एवं पलारी जनपद पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव आज 4 मार्च, दिन मंगलवार को सम्पन्न हुआ है।बीजेपी की बडी उपलब्धि के रूप में यहां के दोनों जनपद क्षेत्र के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए है।

गौरतलब हो कि बलौदाबाजार से जनपद अध्यक्ष पद के लिए सुलोचना यादव तो वहीं पलारी जनपद अध्यक्ष के लिए सविता भीम निर्विरोध चुनी गई। वही उपाध्यक्ष के लिए भी निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ है।

आपको बता दे कि सुलोचना यादव पूर्व में (2015– 2020) भी निर्विरोध जनपद अध्यक्ष रह चुकी है। उस समय जनपद क्षेत्र क्रमांक 05 से निर्विरोध जीत भी हासिल की थी।वही बलौदाबाजार जनपद उपाध्यक्ष का चुनाव होना अभी बाकी है दोपहर तीन बजे तक उपाध्यक्ष का नाम भी सामने आ सकता है।





