Chhattisgarh News

रेडक्रॉस सोसाइटी रायपुर शाखा प्रबंध समिति की बैठक चेयरमैन राजू शर्मा जी के उपस्थिति मे संपन्न

रायपुर शाखा की इस प्रबंध समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण 5 निर्णय

रायपुर, 8 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर मे बीते 8 जुलाई 2025 को रायपुर के ही रेडक्रास सभागार में जिलाधीश रायपुर डॉ गौरव सिंह, जिला रेडक्रास के चेयरमैन श्री राजू शर्मा, वाइस चेयरपर्सन जं. प्रीति नारायण एवं समस्त सदस्यों की उपस्थिति में जिला प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से पांच निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई है।

मसलन:

1. जूनियर रेडक्रास सोसायटी (JRS) का 10 प्रतिशत अंशदान राशि के संबंध में प्रधान कनवेनर महोदय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये गये कि जिले के समस्त हायर सेकण्डरी एवं हायर सेकण्डरी स्कूल से अंशदान राशि, जिला रेडक्रास सोसायटी में जमा किया जाये।                                                                                                                                                                                                                                                            2. सत्र 2023–24 में मात्र 105 स्कूल एवं वर्ष 2024–25 में मात्र 25 स्कूल द्वारा ही जे.आर.सी. का अंशदान राशि जमा की गई है जो कि जिले के स्कूलों की संख्या को अनुसार बहुत ही कम है।

3. कलेक्टर महोदय द्वारा, जिले के प्रत्येक स्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल में रेडक्रास सोसायटी के अंतर्गत प्राथमिक उपचार (First Aid) की प्रशिक्षण देने हेतु सभी स्कूल में नोडल टीचर नियुक्त कर निर्देश दिये जाये एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से उक्त शिक्षकगण को प्रशिक्षण प्रदान कर आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाये।

4. रेडक्रास सदस्यता के संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर महोदय ने कहा कि प्रत्येक प्रबंध समिति के सदस्य अपने–अपने स्तर पर नये सदस्य बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। एवं अधिक से अधिक सदस्य की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहें।

5. कलेक्टर महोदय ने निर्देश दिये कि जिले में अधिक से अधिक ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित करें।रेडक्रॉस सोसाइटी रायपुर शाखा

उक्त बैठक में डॉ. भारत कुमार रावत, कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला रायपुर की अध्यक्षता में एवं आयुक्त नगर निगम श्री विश्वविजय, सी.ई.ओ. जिला पंचायत रायपुर श्री कुमार विश्वविजय, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव डॉ. मिथिलेश चौधरी,जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. बी.के. खण्डेलवाल, रेडक्रास संरक्षक सदस्य श्री सीताराम अग्रवाल, श्री राजेन्द्र कुमार करयप्प एवं उपसंरक्षक सदस्य डॉ. एन जोसेफ, सहायक प्रबंधक श्री देवकृष्ण कुर्रे और प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. सतनारायण पाण्डेय, डॉ. स्वेता सोनवानी, डॉ. पंकज किशोर, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. राखी चौहान, श्री गजेन्द्र डोंगरे, श्री अरविन्द पाण्डेय, श्री आशाराम सिंह, श्री स्वतंत्र रघुवंशी, उपस्थित रहे।रेडक्रॉस सोसाइटी रायपुर शाखा

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles