
All India NewsChhattisgarh News
अंतरिक्ष से आज शुभांशु का शुभागमनयह देश के लिए एतिहासिक व गर्व की बात :मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
आज अंतरिक्ष से महत्वपूर्ण सफलतापूर्वक परिक्षण कर वापस लौटे शुभांशु : देश गर्व कर रहा
रायपुर, 15 जूलाई 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शुभांशु के वापस लौटने पर अपनी मनोभाव को व्यक्त करते हुए कहा है। कि Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता और सुरक्षित वापसी पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी व उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों को हार्दिक बधाई।
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि, गगनयान मिशन की ओर बढ़ते भारत के आत्मनिर्भर और वैज्ञानिक कदमों का प्रतीक है। शुभांशु की यह उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनके सपनों को एक नई उड़ान देने वाली है।
पुनः समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी का हार्दिक अभिनंदन।
जय हिंद!
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन





