Entertainment News

अब 30 जुलाई तक आपातकाल पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता की अंतिम तिथि : उपासने

रायपुर : लोकतंत्र सेनानी संघ, छत्तीसगढ़ के सहयोगी संगठन लोकतंत्र प्रहरी द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने एवं संविधान हत्या दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए विषय “संविधान हत्या दिवस की सार्थकता” तथा विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए विषय “आपातकाल कभी विस्मृत न हो” निर्धारित किया गया है।

लोकतंत्र प्रहरी के राष्ट्रीय संयोजक सच्चिदानंद उपासने एवं प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहंस ने बताया कि प्रतियोगिता में दोनों स्तरों पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः ₹31,000, ₹21,000 एवं ₹11,000 के नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, 10 प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के विद्यालय/महाविद्यालय के प्राचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगी अपने निवास स्थान से ही निबंध लिखकर, संबंधित संस्था के प्राचार्य की अनुशंसा के साथ, लोकतंत्र सेनानी संघ, प्रांतीय कार्यालय (उपासने निवास), सेक्टर-3, सड़क-3, प्रोफेसर कॉलोनी, वामन राव लाखे वार्ड क्रमांक-66, रायपुर के पते पर भेज सकते हैं।

पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 थी, जिसे अब विशेष आग्रह पर 30 जुलाई 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

प्रतियोगिता संबंधी अधिक जानकारी के लिए प्रतियोगी निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9425202652, 9425552092, यह जानकारी विशाल राजहंस
प्रदेश अध्यक्ष, लोकतंत्र प्रहरी, छत्तीसगढ़ के द्वारा दिया गया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles