Chhattisgarh NewsSports News

रंजीता कोरेटी ने ताईवान मे आयोजित एशिया कैडेट चैंपियनशिप मे स्वर्ण पदक जीत छत्तीसगढ़ मान बढ़ाया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहां रंजीता कोरेटी को गर्व से कहा : शाबास बिटिया

बस्तर, 16 जूलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कोण्डागांव की बिटिया रंजीता कोरेटी ने ताइपे (ताईवान) में आयोजित एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहां रंजीता की यह उपलब्धि न केवल कोण्डागांव बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। हमारी बेटियाँ अब वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

राज्य बाल कल्याण परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग और समर्पित प्रशिक्षकों के सहयोग से रंजीता ने कठिन परिश्रम, लगन और अदम्य आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया।

मैं रंजीता कोरेटी को हृदय से बधाई देता हूँ। उसकी सफलता हम सबके लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि यदि अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो बेटियाँ हर ऊँचाई को छू सकती हैं।एशिया कैडेट चैंपियनशिप

 

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles