Crime News

आरोपी संजय मिश्रा को हत्याकांड में उम्रकैद थाना प्रभारी की सक्रियता से मीला न्याय

न्यायालय का ऐतिहासिक फैसले से पीड़ित परिवार को मिली न्याय

रायगढ़ – घरघोड़ा, 15 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जीले के घरघोडा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत चोटिगुड़ा में 21 जनवरी 2022 को हुई जघन्य हत्या की घटना में न्याय की बड़ी पहल हुई है। विद्वान जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय, रायगढ़ के न्यायाधीश श्री अभिषेक शर्मा ने आरोपी संजय मिश्रा को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला न्याय व्यवस्था में जनआस्था की पुनः पुष्टि करता है।

बता दे कि घटना के दिन नशे की हालत में संजय मिश्रा ने धारदार हथियार बिधना से युवक उमेश राठिया की नाभि के पास वार कर निर्ममता से हत्या कर दी थी। यह वारदात गाँव के चौक में हुई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।जिसमे हत्या के बाद आरोपी फरार होने की फिराक में था, लेकिन तत्कालीन थाना प्रभारी अमित सिंह की कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी सुशील नायक के मार्गदर्शन में अमित सिंह ने जिस गंभीरता और निष्पक्षता के साथ मामले की विवेचना की, उसने इस केस को मज़बूत मुकाम तक पहुँचाया।न्याय व्यवस्था

अवगत हो कि वही घरघोड़ा पुलिस ने घटना के तत्काल बाद अपराध क्रमांक 15/22 के तहत मामला दर्ज कर, साक्ष्य संकलन में कोई कसर नहीं छोड़ी। गवाहों के बयान, तकनीकी सबूत और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को सुनियोजित ढंग से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

ज्ञात हो कि शासन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश सिंह ठाकुर ने प्रभावशाली पैरवी की, जिससे संजय मिश्रा को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई।इस फैसले से मृतक उमेश राठिया के परिजन भावुक हो उठे। उन्होंने कहा, “आज लगता है कि हमारा बेटा हमें देख रहा होगा… उसे इंसाफ मिल गया।” साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी अमित सिंह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, जिनकी निष्ठा और मेहनत से यह परिणाम संभव हो सका।

इस मामले में यहां के ग्रामीणों का भी कहना है कि अमित सिंह अपने कार्यकाल के दौरान एक निष्पक्ष, सजग और जनहितैषी अधिकारी के रूप में उभरे थे। उनके द्वारा उठाए गए कदमों ने क्षेत्र में अपराध पर नकेल कसने का काम किया।

कानून व्यवस्था मे यह फैसला केवल एक परिवार के लिए न्याय नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए यह संदेश है कि – यदि पुलिस प्रशासन ईमानदारी से कार्य करे तो न्याय कभी दूर नहीं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles