Chhattisgarh News

पुसौर में जल्द खुलेगा उप पंजीयक कार्यालय अब पंजीयन होगा आसान

रायगढ़,19 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के जिला रायगढ़ पुसौर क्षेत्र की जनता के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण और राहत देने वाला निर्णय लिया है। जिसमे इस वर्ष के बजट में पुसौर में नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने की मंजूरी दी गई है। इससे हजारों लोगों को जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेजों के पंजीयन के लिए अब रायगढ़ नहीं जाना पड़ेगा।इस समस्या से अबतक जूझरहे थे क्षेत्रवासी।

बता दे कि इस फैसले को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खास तौर पर ग्रामीण और दूरदराज के लोग, जिन्हें अब तक पंजीयन के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता था। उन्हें अब ये सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी। हर वर्ग को इससे फायदा होगा।नए उप पंजीयक कार्यालय

ज्ञात हो कि इस बडी बदलाव व सुविधा के लिए माननीय वित्त मंत्री जी ओ पी चौधरी जी का क्षेत्रीय जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान ने जताया आभार। कहा यह महत्वपूर्ण कार्य वित्त मंत्री जी के सहयोग व योगदान से संभव हो पाया है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles