
तिल्दा नगरपालिका के सभी वार्डों में बनने वाले सामुदायिक भवन का प्रथम भूमिपूजन संपन्न
तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा नगर पालिका परिषद के सभी वार्डो में सामुहिक भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसकी शुरूवात हो चुकी है।
बता दे कि तिल्दा नेवरा में बनने वाले सामुदायिक भवनों बनाये जायेंगे। वह प्रत्येक सामुदायिक भवन सभी वार्डों में दस लाख रूपये की लागत से बनेगा। जिसकी प्रथम भवन के रूप में भूमि पूजन का कार्यक्रम वार्ड क्र02 ओवरब्रिज के पास सासाहोली में सम्पन्न हुआ ।
इस भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्री मति चंद्रकला डॉ खुमान वर्मा ,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मति पलक विकास सुखवानी ,भाजपा रायपुर ग्रामीण महामंत्री अनिल अग्रवाल ,
भाजपा रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष राम पंजवानी जी ,नगर पालिका सभापति ईश्वर यदु मण्डल अध्यक्ष मनोज निषाद,महामंत्री सौरभ जैन ,पार्षद दिनेश साहू ,राजकुमार गेंड्रे ,अरविन्द वर्मा ,नविन केशरवानीतथा विनोद नेताम पार्षद वार्ड 02 के साथ कार्यक्रम में ग्राम जनप्रतिनिधिगण , अधिकारी कर्मचारी गण ,भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ,भारी संख्या में वार्ड वासीयो की उपस्थित रही है ।





