Chhattisgarh NewsLatest News

अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट मे बोनस नही मीलने पर कर्मचारियों ने किये नारेबाजी : दी जंगी हडताल की चेतावनी

आज अल्ट्राटेक बैकुंठ मे संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने गेट पर किये सांकेतिक नारेबाजी
तिल्दा नेवरा रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा बरतोरी औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्र के सबसे बडे व अतिप्राचीन अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट मे कर्मचारियों ने बोनस नही मीलने व प्रबंधन के द्वारा बात नही करने जैसी अडियल रवैये से आक्रोशित यहां के यूनियन प्रतिनिधियो व कर्मचारियों ने मेन गेट पर सांकेतिक नारे बाजी शुरू कर दिया है। आज 21 जूलाई को नारेबाजी यहां के संयुक्त ट्रेड यूनियन के तत्वावधान मे किया गया। जिसमे छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान श्रमिक संघ (इंटक) बहेसर, एटक यूनियन व इंटक यूनियन की सहमति व उपस्थिति मे संपन्न हुआ।

बता दे कि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट के कर्मचारियों मे यह आक्रोश उत्पन्न होने का कारण यूनियन पदाधिकारियों को पुछा गया। तो छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान श्रमिक संघ बहेसर के नये व ऊर्जावान अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया कि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट जो कि कुछ एक पांच सालो से पूर्व मे जब सेंचुरी सीमेंट नाम से प्रचलित रहा है। तब से यहां बोनस जून माह के पेमेंट मे दिया जाता है। लेकिन प्रबंधन के द्वारा अभी तक यह तय नही किया गया है। कि बोनस कब और कितना देना है। जिसके लिए यहां के छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान श्रमिक संघ बहेसर व एटक यूनियन, इंटक यूनियन के द्वारा प्रबंधन से बातकरने का प्रयास किया जारहा था। लेकिन प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार की कोई निर्णय न लेते हुए। अबतक किसी कर्मचारी को बोनस नही दिया है। जिसको लेकर छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ बहेसर, पंजीयन क्र. 266, ग्राम – बहेसर, तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़), के नेतृत्व में आज
दिनांक 21/07/25, दिन – सोमवार को
श्रीमान महाप्रबंधक जी अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स बैकुंठ, जिला – रायपुर (छ.ग.) को श्रमिकों की आवाज व मांगो को पहुंचाने के लिए ही यह सांकेतिक नारेबाजी शुरू किया गया है।

गौरतलब हो कि कि आगे नरेन्द्र यादव जी ने कहां कीइसके लिए हमने संयुक्त श्रमिक संघ के रूप मे तीनो यूनियन की सहमति व सहयोग से लिखित चेतावनी विधिवत सभी को प्रेषित कर दिया है। जिसमे कहां गया है कि
विषय – वर्ष 2024-25 के सलाना बोनस एग्रेसिया समय पर भुगतान नहीं करने पर धरना मेनगेट प्रदर्शन एवं हड़ताल बाबत्

महोदय, उपयुक्त विषयांर्गत लेख है कि हमारे अल्ट्राटेक बैकुंठ में सालाना 2024-25 के बोनस एग्रेसिया को जून के वेतन से जुलाई माह पर भुगतान करना था। लेकिन मैनेजमेंट अपने अड़ियल रवैए के कारण आज दिनांक तक बोनस एवं एग्रेसिया के विषय पर अपने तरफ से अभी तक बैठक नहीं लिया गया। संयुक्त यूनियन द्वारा जबरदस्ती प्रबंधक से बैठक लिया गया। फिर भी प्रबंधक द्वारा अभी तक कोई जवाब नहीं आया ।

इसलिए सभी श्रमिको में असंतुष्ट व्याप्त है। अतः महोदय जी आपको सूचित किया जा रहा है कि बोनस एग्रेसिया समय पर प्रदान नहीं करने पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन एवं हड़ताल करने की सुचना दिया जा रहा है और हड़ताल होने की संपूर्ण जवाबदेही प्रबंधन एवं शासन प्रशासन की होगी ।

अवगत हो कि इसमे संयुक्त ट्रेड यूनियन वैकुंठ सीमेंट वर्क्स
जिला – रायपुर (छ.ग.)
नरेन्द्र कुमार यादव : अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान श्रमिक कल्याणकारी संघ बहेसर,
पवन कुमार ठाकुर :अध्यक्ष एटक यूनियन,
छननू लाल कुर्रे : महासचिव इंटक, छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान कर्मचारी यूनियन (इंटक) बैकुंठ, आदि की लिखित सहमति व सहयोग प्रदान किया गया है।

अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट

इस सांकेतिक नारेबाजी व हडताल की संभावना की संसूचूना विधिवत प्रेषित किया गया है। वो इस प्रकार है (
प्रतिलिपि : 1. एस. डी. एम. / तहसीलदार तिल्दा नेवरा,
थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा,
. सहायक श्रमायुक्त (केन्द्रीय) रायपुर,
एवं जुलाई 21, 2025, 15:45-सहायक श्रमिक उद्योग (राज्य) रायपुर,

अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे आज के नारेबाजी मे बहुत से यूनियन प्रतिनिधियो की उपस्थिति रही है। जिसमे नरेन्द्र कुमार यादव, पवन कुमार ठाकुर, छननू लाल कुर्रे, रोमदास बर्मन, सत्येन्द्र सोनी, छत्रधारी विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार वर्मा, ओमप्रकाश सार्वा, कामेश्वर प्रसाद, के आलावा बहुत से कर्मचारियों की उपस्थिति रही है।

ज्ञात हो कि प्रबंधन के द्वारा यह प्रतिक्रिया आया है कि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट के अधिकतर विभाग बंद कर दिये गये हैं। ग्राईडींग यूनिट के रूप मे चल रहा है। इस लिए यहां के मेन पांवर को कम किया जा रहा है। रही बोनस की तो हमारे द्वारा यूनियन प्रतिनिधियो व यूनियन से मिटींग होती रही है। जिसमे सभी को चीजे अवगत कराया गया है। वही बोनस के संबंध में भी समय एवं परिस्थिति के अनुसार देने का आश्वासन दिया जा रहा है।जिसके लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष विषयों को रखा गया है। यही जानकारी कुछ यूनियन प्रतिनिधियो के द्वारा श्रमिकों के बैठक करके दो दिन पूर्व भी दिया गया है।अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles