
मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने अपने ग्रृहग्राम मे किया एक पेड मां के नाम थीम पर पौधारोपण
ग्रामीण बच्चों को आत्मिय स्नेह से भेट कर किये वार्तालाप गद गद हुए स्कूली बच्चे
बलौदाबाजार : आज 21 जूलाई को छत्तीसगढ़ के खेल युवा कल्याण एवं राजस्व मंत्री व बलौदाबाजार के लाडले विधायक श्री टंक राम वर्मा जी ने अपने गृह गांव चांपा सैहा बलौदाबाजार मे “एक पेड मां के नाम”, पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन मे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जहां विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण भी किया गया।
बता दे कि माननीय खेल युवा कल्याण एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी ने अवसर मे प्रकृति के प्रति बच्चों को सोचने, कार्य करने और अपने विचारों को गढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करती है, कहा।
इस प्रकार से मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी ने आज गृह ग्राम चांपा के शास. हायर सेकंडरी स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.O’ अभियान के तहत पौधा रोपा और सभी बच्चों से प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण के महत्व के बारे में अपने विचार साझा किये।





