Chhattisgarh News

तिल्दा नेवरा में वार्ड क्रमांक 14 की जमीन को कब्जा करने के विरोध मे उमडे सर्वसमाज

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा मे वार्ड क्रमांक 14 की खसरा नंबर 1141 की भूमि जो तकरीबन 1 एकड़ से अधिक होगी। उस पर कुछ दबंगों के द्वारा अवैध कब्ज़ा किया जा रहा था। जिसके लिए नेवरा की पुरानी बस्ती में निवासरत सतनामी समाज, मेहर समाज, कुर्मी समाज, निषाद समाज, धोबी समाज और यादव समाज आदि सर्व समाज के लोगों ने अपने अपने समाज के लिए सामुदायिक भवन बनाने के लिए सुरक्षित करने के लिये मुख्य नगर पालिकाधिकारी ,एस डी एम ,तहसीलदार ,और थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा को आवेदन दिया है।

बता दे कि सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने बताया की सामाजिक कार्यों के लिए भवन न होने से समाज के लोगों को कार्यक्रमों के आयोजन में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वही यहां के स्थानीय निवासियों के अनुसार, समाज के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए कोई भी स्थायी भवन उपलब्ध नहीं है। जिससे उन्हें सार्वजनिक स्थलों या खुले मैदानों में असुविधा के बीच कार्यक्रम करने पड़ते हैं।

ज्ञात हो कि यहां के खसरा नंबर 1141 की भूमि, जो कि शासकीय है। उसको भी सामुदायिक भवन निर्माण के लिए सुरक्षित किया जाए। जिससे क्षेत्र के सभी समाजों को एक उचित मंच और सुविधा उपलब्ध हो सके।

img 20250721 wa00336109960535526896107 - img 20250721 wa00336109960535526896107

वही समाज के लोगों ने प्रशासन से इस मामले पर त्वरित संज्ञान लेने और संबंधित भूमि को स्थायी रूप से सामाजिक भवन निर्माण के लिए आवंटित करने की मांग की है। इस मांग के समर्थन में समाज के कई गणमान्य नागरिक, प्रतिनिधि एवं स्थानीय युवा वर्ग भी आगे आए हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर यह अनुरोध किया है कि खसरा नंबर 1141 की भूमि को समाजों के लिए सामुदायिक भवन हेतु आरक्षित किया जाए। ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक सशक्त और संगठित मंच मिल सके। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभापति रानी सौरभ जैन ,पोषण वर्मा ,सौरभ जैन ,पार्षद सतीश निषाद ,सुखदेव वर्मा ,विकास वर्मा सहित समाज के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles