
नेवरा हाईस्कूल मे वृक्षारोपण किया गया “एक पेंड मां के नाम” के तहत
तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा नगर के स्व श्री बद्री नारायण दास बगड़िया पूर्व माध्यमिक शाला नेवरा में आज 22 जूलाई को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे खुशी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर मोहनानी शिक्षासभापति न.पा. रानीसौरभ जैन, पार्षद श्रीमती ज्योति नागवानी, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र शर्मा, संकुल श्रोत समन्वयक संतोष शर्मा, संकुल प्राचार्य राजेश चंदानी, प्रधानपाठक विरेंद्र टंडन, एवं विद्यालय की शिक्षिकाएं, पालकगण एवं विद्यालयीन छात्र – छात्राएं द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर सामूहिक रूप के वृक्षारोपण किया गया ।
बता दे कि नेवरा के हाईस्कूल मे “एक पेड़ मां के नाम” के थीम के तहत यहां सभी आमोखास के द्वारा कुल 100 फलदार, छायादार, औषधीय वाले पेड़ लगाएं गये । इस अवसर पर डॉक्टर मोहनानी ने अपने उद्बोधन में कहा ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। जिससे हमारा प्रकृति हरा भरा और प्राकृतिक रूप से सुंदर हो सकें।
वही यहां के संकुल समन्वयक, संकुल प्राचार्य एवं प्रधानपाठक ने बताया कि शासन द्वारा 8000 पौधें तिल्दा परिक्षेत्र के लिए प्रदान किया गया है।जीसे हम सबको जगह उचित समझते हुए वृक्षारोपण करने होंगे।





