
प्रतापपुर में रज़ा यूनिटी फाउंडेशन की पुनर्गठन मे युसूफ मोमिन व इरफ़न खान को मीले जिम्मेदारी
प्रतापपुर, सूरजपुर 22 जुलाई 2025 : प्रतापपुर ब्लॉक में रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मज़बूत करने की दिशा में दो अहम नियुक्तियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियाँ समाज में नेतृत्व, जवाबदेही और संवाद की नई दिशा तय करने की संकेत मानी जा रही हैं।
इस अवसर पर पत्रकार युसूफ मोमिन”कामरान”को फाउंडेशन द्वारा ब्लॉक मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी सामाजिक सक्रियता, निष्पक्ष सोच और जनहित में लगातार मुखर रहने की क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। इस घोषणा के साथ फाउंडेशन के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता व प्रदेश मिडिया प्रभारी दिलेर अंसारी ने अपनी शुभकामनाओं में लिखा। वहीं दूसरी ओर, सामाजिक सौहार्द और संगठनात्मक एकता को मज़बूत करने के उद्देश्य से इरफान खान को ब्लॉक संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। उनके विचारशील नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली और इस्लामी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को संगठन ने सराहा है। उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए फाउंडेशन के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता व प्रदेश मिडिया प्रभारी दिलेर अंसारी ने लिखा। 
इन नियुक्तियों ने क्षेत्र में युवाओं और समाज के जागरूक वर्ग के बीच नई उम्मीदें जगाई हैं। दोनों ही पदाधिकारियों से यह अपेक्षा की जा रही है कि वे पारदर्शिता, ज़िम्मेदारी और सेवा भाव के साथ अपनी भूमिका निभाएँगे।रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि संगठन का उद्देश्य केवल नियुक्तियाँ करना नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर सामाजिक जागरूकता, इंसाफ की बहाली और युवाओं को नेतृत्व में आगे लाना है। नई टीम से उम्मीद है कि वह इस मिशन को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएगी l





