
New Job Vacancy : 28 जूलाई को 9 00 पदो के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय द्वारा
धमतरी नगरी, 24 जूलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों के लिए बडी खबर के साथ सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिसमे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा कुल 900 पदों पर भर्ती के लिए आगामी 28 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जो कि जनपद पंचायत नगरी में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
बता दे कि इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर, लेबर, बीमा सखी, ग्रामीण कैरियर एजेंट, शहरी कैरियर एजेंट, सामान्य एजेंट आदि की भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। जिसमे
कुल 900 पदों के लिए आगामी 28 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन करेगा।
गौरतलब हो कि जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यताएं 5 वीं, 8 वीं, 10 वीं, 12 वीं, के आलावा यदि स्नातक उत्तीर्ण है। वे सभी इस प्लेसमेंट कैम्प की साक्षात्कार प्रक्रिया में पात्र होगे। वे इसमे शामिल हो सकते हैं। इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेज़ लाने होगे। मसलन: शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र व 2 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ निर्धारित स्थान एवं तिथि पर उपस्थित होना होगा।





