All India NewsChhattisgarh NewsLatest News

आसाम में मुसलामानों पर अत्याचार के खिलाफ रजा यूनिटी फाउंडेशन रायपुर की ओर से राष्ट्रपति को सौंपा गया ज्ञापन

रायपुर, छत्तीसगढ़ : रजा यूनिटी फाउंडेशन, जिला रायपुर के प्रभारी सैय्यद नवेद अशरफ़ की अगुवाई में, असम में मुसलमानों के खिलाफ हो रही बेदखली, अत्याचार और धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन, विशेष रूप से नमाज पढ़ने जैसे मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध, के विरोध में आज रायपुर कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदय को एक ज्ञापन सौंपा गया। जो कि यह ज्ञापन असम में बंगाली भाषी मुसलमानों, अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ कथित तौर पर व्यवस्थित बेदखली, हिंसा और धार्मिक स्वतंत्रता के हनन की घटनाओं के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करने के लिए प्रस्तुत किया गया है।

बता दे कि यहा मुसलमानों को विशेष रूप से, नमाज पढ़ने जैसे धार्मिक कृत्यों पर लगाए गए प्रतिबंधों को संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन माना गया है।

ज्ञात हो कि सैय्यद नवेद अशरफ़ ने कहा, “असम में मुसलमानों के खिलाफ हो रही बेदखली, अत्याचार और नमाज जैसे धार्मिक कृत्यों पर प्रतिबंध न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि यह हमारे संविधान में निहित समानता, न्याय और धार्मिक स्वतंत्रता के सिद्धांतों के खिलाफ भी है। हम माननीय राष्ट्रपति से अनुरोध करते हैं कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर प्रभावित लोगों को न्याय और उनकी धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित की जाए।”

यहां के इस रजा यूनिटी फाउंडेशन ने मांग की है कि केंद्र और राज्य सरकारें इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच करें, प्रभावित समुदायों के अधिकारों की रक्षा करें और असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) तथा अन्य नीतियों के दुरुपयोग को रोकें, जो अल्पसंख्यक समुदायों को लक्षित कर रही हैं। संगठन ने धार्मिक स्वतंत्रता, विशेष रूप से नमाज जैसे पवित्र कृत्यों के अभ्यास की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने की अपील की है।राष्ट्रपति को सौंपा
संगठन ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने और प्रभावित लोगों के लिए कानूनी व सामाजिक सहायता सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया है।यह जानकारी सैय्यद नवेद अशरफ़
जिला प्रभारी, रजा यूनिटी फाउंडेशन, रायपुर के द्वारा दिया गया।राष्ट्रपति को सौंपा

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles