
ग्राम सुंगेरा के सरपंच सहीत 3 को सरकारी काम मे बाधा डालने पर भेजे गये जेल
धरसींवा रायपुर, 28 जूलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड व
थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम सुंगेरा में पिछले कुछ महिने से महेन्द्रा स्पंज प्रा लि के द्वारा समीपस्थ लखना एनिकट जो कि खारून नदी पर है। यहा संयंत्र को संचालित करने के लिए पानी की आपूर्ति हेतु पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। जिसमे काम कर रहे यहां काम चलने से ड्युटी पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं कार्य कर रहे। कर्मचारियों को पाईप लाईन नही बिछाने देंगे। यह कहकर पिछले जनवरी 2024 से ही ग्राम पंचायत सुंगेरा के सरपंच एवं समस्त ग्रामीणों द्वारा मारपीट किये जाने की मामला दर्ज किया गया था। जिसके चलते ही यहां के ग्राम पंचायत सुंगेरा के सरपंच एवं अन्य दो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 346/2024 धारा 342, 294, 323, 506, 186, 332, 353, 147, 148 भादवि. कायम किया गया था।
बता दे कि धरसींवा पुलिस के अनुसार ये तीनो नामजद व्यक्ति लंबे समय से फरार चल रहे थे। जिसमे ग्राम पंचायत सुंगेरा के सरपंच तारणदास साहू पिता स्व. टीकाराम साहू एवं ताकेश्वर उर्फ तारकेश्वर साहू, पिता परस राम साहू और बिसंभर यादव पिता स्व. लतेल यादव (तीनों) आदि। इन तीनो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।





