
Chhattisgarh NewsLatest News
खाद्य नही मीलने से ग्राम कुसुमकसा के किसानो का फुटा गुस्सा किया प्रदर्शन
बालोद : छत्तीसगढ़ के जिला बालोद के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुसुमकसा के किसानों ने खाद की कमी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन। किसानी के समय में अब फसलो को खाद्य की बहुत जरूरत है। अयसे मे खाद्य की आपूर्ति नही होना। सरकार व प्रशासन की बडी लापरवाही व अनियमितता नजर आरही है।
बता दे कि इसी खाद्य की किल्लत होने से बालोद जिले के ग्राम कुसुमकसा के किसानों मे भारी आक्रोश देखा गया है। जहां पर किसानों के द्वारा खाद्य आपूर्ति केन्द्रों पर ही पुरी भीड के साथ जिसमे महिलाओं व युवाओं व बच्चों की संख्या के साथ प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ धरने पर बैठे हुए हैं।

वही किसानों के द्वारा इस नाराजगी से स्थानीय प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिया गया है। जल्दी ही उनकी इस समस्या को दूर कर दिया जायेगा। वही यह बात सरकार की कानो तक भी मिडिया के माध्यम से पहुंच चुकी है।






