
नया सवेरा जनकल्याण समिति रायपुर के द्वारा 325 पेड लगा कर किया गया वृक्षारोपण
रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में दिनांक 27 जूलाई दिन रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सड्डू टेकारी के पीएम आवास कॉलोनी में जो लगभग डेढ़ से 2 एकड़ में फैला हुआ है। वहा पर समिति के सदस्य श्री प्रकाश राठौड़ जी के द्वारा अपने खर्चे पर तकरीब 325 सौ पेड़ों का वृक्षारोपण सम्पन्न हुआ। यह अतुलनीय योगदान हमारे नया सवेरा जनकल्याण समिति के सक्रिय सदस्य के द्वारा रहा है। जिससे संस्था को बडा गर्व है।
बता दे कि इस अवसर उपस्थित होने वालो मे दीपक साहू,शीतल यादव, किशन साहू जी, विनय साहू इनकम टैक्स ऑफिसर, राजेंद्र साहू जी, रमन जी के साथ उन नन्हे बच्चों में उत्साह मुस्कान आदि रहे। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री आवास के सभी पदाधिकारीयो के साथ लगभग 20 25 सदस्यों ने आज इतने बड़े लक्ष्य को सुबह 6:30 बजे से लेकर 8:30 तक समाप्त किये। जहां इस समय पर रिमझिम बरसात के बीच यह अपने तरहा का एक अलग ही आनंद देता है। कि हम भी इस पर्यावरण संतुलन में एक अंश मात्र सहयोग कर सके है। साथ ही कुछ अच्छा समाज को देने की कोशिश में यह नया सवेरा जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ लगे रहता है।वही इस संगठन में ऐसे कर्मठ सदस्य जिनके सहयोग से अन्य जनहित कार्यों को अंजाम देते चले आ रहे है।
ज्यञात हो की यह समिति धन्य है कि हमें जो ऐसे कर्मठ सदस्य प्रकाश राठौड़ जी, विनय साहू जी, विनय वैस जी ,दीपक साहू जी, शीतल यादव जी, पटेल जी, रमन जी, राजेन्द्र कु साहू का सहयोग मिलते आ रहा है । इस सफल वृक्षारोपण में के लिए सभी बधाई के पात्र साधुवाद के पात्र हैं।





