Chhattisgarh NewsEntertainment News

कथा वाचक हेमंत पाण्डेय ने कहा शिवमहापुराण के श्रवण करने से कलयुग के प्रभाव से बचाता है

भैयाथान :  श्रावण मास के पावन अवसर पर सूरजपुर जिले के भैयाथान जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत डबरीपारा स्थित रामप्रकाश साहू के शिव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का छठवां दिन मंगलवार को संपन्न हुआ।

कथा वाचक पंडित हेमंत पाण्डेय महाराज ने व्यासपीठ से अपने अमृतमयी वचनों द्वारा भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि शिवमहापुराण का आश्रय लेने से कलयुग के प्रभाव से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस युग में भगवान का स्मरण और उनकी भक्ति ही हमें दैहिक, दैविक और भौतिक तापों से मुक्ति दिला सकती है।

हेमंत पाण्डेय ने कहा कि भगवान शिव मंगलकर्ता हैं और उनका स्मरण मंगलदायक होता है। जो श्रद्धा से भगवान शिव की कथा को सुनता है, उनके जीवन में कल्याण अवश्य होता है। उन्होंने श्रोताओं को बारह ज्योतिर्लिंगों की कथा भी सुनाई और भक्तों को भगवान के प्रति समर्पण भाव रखने की प्रेरणा दी।

img 20250731 wa00035909675465063746391 - img 20250731 wa00035909675465063746391

कथा के दौरान उपस्थित श्रोतागण भावविभोर होकर शिव की महिमा का रसपान करते रहे। कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles