Entertainment News

महिलाओं ने सावन सेलिब्रेशन का आयोजन अविनाश कैपिटल होम्स रायपुर में संपन्न

रायपुर : सावन का महिना हो और महिलाएं उसे पूरे उत्साह से न मनाएं – ऐसा कैसे हो सकता है! अविनाश कैपिटल होम्स की महिलाओं ने Gwala Restaurant में मिलकर सावन सेलिब्रेशन का आयोजन किया, जिसमें हर पल हंसी, मस्ती और हरियाली से भरा रहा।


इस आयोजन में जहां एक ओर मज़ेदार गेम्स ने सबका मन बहलाया, वहीं ग्रैंड तंबोला ने कार्यक्रम को और भी रोमांचक बना दिया। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन के प्रतीक पौधे व सुहाग सामग्री देकर पारंपरिक रूप से इस हरियाली के पर्व को मनाया।
Sawan Queen” का ताज अनमोल साहू को प्रदान किया गया, जिन्होंने पूरे उत्साह और गरिमा के साथ सभी का दिल जीत लिया।

इस खूबसूरत उत्सव में समाज की कई महिलाएं शामिल हुईं जिनमें प्रमुख रूप से:प्रज्ञा गुप्ता, अंकिता जायसवाल, रितु साहू, बिंदु साहू, नम्रता, शिखा दुबे, अर्चना गुप्ता, पूजा अरोड़ा, संगीता साहू, पूनम भाटिया, निर्मल सगू, सोमी साराफ, वंदना, सुमन पांडे, शोभना सहित कई अन्य उत्साही महिलाएं उपस्थित रहीं।

img 20250804 wa00028769255471871089666 - img 20250804 wa00028769255471871089666


सभी ने मिलकर इस सावन को यादगार बना दिया, और साथ में यह संदेश भी दिया कि जब साथ हो उत्साह और अपनापन, तो हर त्योहार और भी खास बन जाता है।

img 20250804 wa00011528040373865267004 - img 20250804 wa00011528040373865267004

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles