
आज भा रा सीमेंट यूनियन इंटक वर्किंग कमिटी का हैदराबाद मे बैठक चालु
हैदराबाद : आज हैदराबाद तेलंगाना के नारायणगुडा स्थीत इंटक कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय सीमेंट यूनियन ( इंटक) के वर्किंग कमिटी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डां श्री जी संजीवारेड्डी जी के अध्यक्षता में व महासचिव श्री देवराज सिंह, उपाध्यक्ष एस तुलसीदास,श्रीमाल जी, तुलसीदास सनाड्य जी आदि की गरिमामयी उपस्थिति के साथ अपरान्ह 11 बजे से चल रही है। जिसमे पुरे भारत के सभी राज्यों मे संचालित सीमेंट उद्योगों के यूनिट इंटक यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की भारी संख्या में उपस्थिति है।
बता दे कि भारतीय राष्ट्रीय सीमेंट यूनियन इंटक की इस कार्यकारिणी की बैठक में सर्वप्रथम औपचारिक स्वागत एवं परिचय किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित प्रतिनिधिमंडल को बैठक की विषय वस्तु व उद्देश्य, के साथ किये गये फेडरेशन के कार्यो व प्रयासों का बारे राष्ट्रीय महासचिव श्री देवराज सिंह जी के द्वारा अवगत कराया गया। यह आप तक की मीली जानकारी है।बैठक की समाप्ति के बाद आपको पुरी विस्तार जानकारी दे जायेगी।





