Accident NewsChhattisgarh News

एक मजदूर की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत

पूंजीपथरा – रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के जिला रायगढ़ के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के बंजारी मंदिर के पास आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान जशपुर जिले के तपकरा थाना अंतर्गत ग्राम सुरजुला घाघरा निवासी निकोदिन एक्का के रूप में हुई है, जो सिंघल प्लांट में कार्यरत था।मीली जानकारी के अनुसार, निकोदिन एक्का लगभग दोपहर 1 बजे बाइक (क्रमांक CG 13 AD 0619) से अपने घर लौट रहे थे। बंजारी मंदिर के आगे स्पीड ब्रेकर के पास अचानक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि निकोदिन गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

img 20250808 wa00266963330036516452022 - img 20250808 wa00266963330036516452022

बता दे कि घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने डायल 112 की मदद से घायल को किरोड़ीमल मेडिकल कॉलेज पहुँचाया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही निकोदिन एक्का ने दम तोड़ दिया।वही घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवाया है, जिसका पोस्टमार्टम कल सुबह किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles