
Chhattisgarh NewsCrime News
फिर पत्रकारों को दी गई जान से मारने की धमकी शराबीयो ने
सरगुजा (अंबिकापुर) : छत्तीसगढ़ के जिला सरगुजा के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलदगी में देर रात तीन शराबियों ने एक पत्रकार के घर पहुंचकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। घटना रात करीब 11 बजे की है। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 को सूचना दीये।
बता दे कि इस मामले में पीड़ित का यह आरोप है कि अगले दिन सुबह भी दो शराबियों के परिजनों ने घर आकर गाली-गलौज की। इससे परिवार दहशत में है।
पिढीत ने कहा है कि “हमने पुलिस अधीक्षक सरगुजा को लिखित आवेदन देकर आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।” वही पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।





