
Chhattisgarh NewsLatest News
पत्रकार मुकेश कुमार के खिलाफ दर्ज कथित झूठी FIR को रद्द करने की मांग
सरगुजा : छत्तीसगढ़ के जिला सरगुजा लखनपुर क्षेत्र मे एक प्रभावित पत्रकार ने आवेदन में जिसका नाम मुकेश कुमार है। उन्होंने अपने आवेदन मे यह उल्लेख किया कि यह FIR दिनांक 7अगस्त तथ्यों से विपरीत एवं दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना निष्पक्ष जांच के यह मामला दर्ज किया गया, जिससे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
इस मामले में प्रभावित पत्रकार ने कलेक्टर से आग्रह किया कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की जाए और जांच में सत्यता प्रमाणित होने पर FIR को निरस्त करने की कार्रवाई की जाए।
मीली जानकारी के अनुसार यह मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलदगी से संबंधित है। जहां पर कथित घटना के बारे में दोनों पक्षों के बयान में बड़ा अंतर है। कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।





