
सुहेला भटभेरा बुथ क्रमांक 276 में निकला उल्लास के साथ तिरंगा यात्रा
भटभेरा सुहेला : छत्तीसगढ़ के जिला बलौदाबाजार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सिमगा जनपद पंचायत के ग्राम भटभेरा में मंडल स्तर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम एवं हर्ष उल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमे ग्राम भटभेरा के भारत माता चौक से लेकर बाजार चौक में समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगे।
बता दे कि यह अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य हर भारतीय को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर सुहेल मंडल के उपाध्यक्ष रामकुमार साहू ने तिरंगा फहराया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ। यह अभियान देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्र प्रेम की भावना को भी प्रबल बनाने वाला जन अभियान बन गया।

ज्ञात हो कि उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन हाई सेकेंडरी स्कूल के अध्यक्ष चेन कुमार जायसवाल बूथ क्रमांक 76 के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू भुवनेश्वर प्रसाद साहू गुलाब राम वर्मा भारत लाल यादव हम कुमार साहू भोम सिंह यादव इतवारी साहू रिखी राम साहू ठाकुर राम निषाद राजू यादव उमेश वर्मा पुरुषोत्तम ध्रुव गेंद सिंह निषाद ओम प्रकाश वस्त्रकर गुलशन साहू ललित निषाद एवं भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित थे।






