Chhattisgarh NewsCrime News

ब्रेकिंग : फिर एक गर्भवती की संदिग्ध मौत दहेज और प्रताड़ना के साए में बुझ गया दो जीवन

रायपुर : एक और बेटी की चढी बली जहां एक 26 वर्षीय नवविवाहिता दीपाली साहू, पिता अशोक साहू, निवासी ग्राम कुतरा, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) की संदिग्ध मौत ने परिजनों और समाज दोनों को झकझोर कर रख दिया है। मात्र आठ महीने पहले ही दीपाली की शादी मोतीनगर निवासी अंकित गुप्ता से हुई थी, जो संतोषी नगर में “मां मोबाइल” के नाम से दुकान चलाता है। 22 नवंबर 2024 को हर्षोल्लास के साथ हुए इस विवाह के सपने चंद महीनों में ही मातम में बदल गए।

गौरतलब हो कि परिजनों के अनुसार, शादी के एक महीने बाद से ही पति अंकित गुप्ता, ससुर राजकुमार गुप्ता, सास संजू गुप्ता और ननद अंकिता गुप्ता ने दहेज की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। आरोप है कि दीपाली को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ ही समय में जब दीपाली गर्भवती हुई। तो ससुराल पक्ष ने मायके वालों को यह खबर न देने का दबाव बनाया। मगर दीपाली ने खुशी में यह खबर अपने मायके को सुना दी। जिससे नाराजगी और यातना और बढ़ गई।वही इस पर परिजनों का कहना है कि पुत्र जन्म की चाह में ससुराल पक्ष ने मायके से किसी के आने-जाने तक पर रोक लगा दीया। डर और यातना के बीच जी रही दीपाली, मायके वालों को खुद आने से मना करती रही।

img 20250814 wa00414648815984507052393 - img 20250814 wa00414648815984507052393

ज्ञात हो कि तभी 13 अगस्त की सुबह पति ने फोन पर खबर दी कि दीपाली ने अपने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी है। इस हादसे ने पूरे परिवार को शोक और सवालों के भंवर में धकेल दिया है। परिजन इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि गर्भवती बेटी और उसके अजन्मे शिशु की ससुराल वालों की प्रताड़ना से हुई हत्या मान रहे हैं।वही अयसे घटनाओं पर कब  अंकुश लग पायेगा। यह एक बडा सवाल है।

img 20250814 wa00405013007121717141710 - img 20250814 wa00405013007121717141710

गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ के राजधानी के टिकरापारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना फिर से समाज के सामने आईना रख दिया है। जहाँ आज भी दहेज और पारिवारिक प्रताड़ना जैसी बुराइयाँ न केवल एक बेटी की सांसें छीन लेती हैं। बल्कि उसकी कोख में पल रही मासूम जिंदगी को भी निगल जाती हैं।कब तक आखिर ये अप्रत्यक्ष हात्याये होते रहेंगे।

img 20250814 wa00391433710056244877215 - img 20250814 wa00391433710056244877215

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles