Chhattisgarh NewsEntertainment News

अल्ट्राटेक बैकुंठ : मे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भजनकिर्तन दहीलूट के साथ हर्षोल्लास के साथ मना

अल्ट्राटेक बैकुंठ ,तिल्दा नेवरा :

अल्ट्राटेक बैकुंठ ,छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बडे ही धुमधाम व भक्ति भाव से मनाया गया। जिसमे यहां भजनकिर्तन का आयोजन किया गया। वही मटका फोड, दहीलूट व भगवान द्वारकाधीश जी की महाआरती किया गया।

अल्ट्राटेक बैकुंठ
अल्ट्राटेक बैकुंठ

बता दे कि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट के सुप्रसिद्ध श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर के एक आशन पर भगवान श्री राम जानकी लक्ष्ण जी, दुसरे आसन पर शिव पार्वती जी व तीसरे आसन पर श्रीकृष्ण राधा रानी जी की अलौकिक प्रतिमा स्थापित है। इस वजह से इसे श्री बैकुंठेश्वर मंदिर नाम दिया गया है। वही पुरे अंचल भर से यहां दर्शनार्थियों का प्रतिदिन ताता लगा रहता है। वही वनो से आच्छादित यह मंदिर किसी धार्मिक स्थल से कम नहीं है।

अल्ट्राटेक बैकुंठ
अल्ट्राटेक बैकुंठ

ज्ञात हो कि शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यहां शाम 7 बजे से भागवत श्रीकृष्ण जी के प्राकट्य उत्सव तक भजनकिर्तन का आयोजन किया गया। जिसमे यहां के कालोयो की श्री सरस्वती महिला मंडली, ए बी पी एस स्कूल के बच्चों के द्वारा व पुरूष कर्मचारी वर्ग भजन मंडली के द्वारा विभिन्न प्रकार के गीत संगीत, करके सांग आदि की प्रस्तुति से दर्शको का मनमोहा।

इस प्रस्तुति से महिलाओं एवं बच्चों को झुमने से कोई रोक नहीं सका। तो वही राधा और मीरा सी दिवानी बन नन्ही सी बच्ची बेशुध्द होकर की नाच्ती रही। वह भी गाने के बोल व संगीत के साथ हरेक स्टेप करती हुई।

यह देख यहा उपस्थित दर्शको को अचरज भी लगा। तो वही हर्षित हो तालीयो की गडगडाहट से तारीफ करते नही थके। इसी बीच में नन्हे ग्वाल बालो का रैप वाक कराया गया। जिसमे बडी ही उत्सुकता के साथ बच्चे सज धज कर आये थे। अंत मे भगवान द्वारकाधीश जी की महाआरती किया गया।

फिर बहुत से भक्तो के द्वारा चढाये छप्पन भोग भगवान को लगा कर उसे महाप्रसाद के रूप में वितरण किया गया। तत्पश्चात मटका फोड व दही लूट नन्हे ग्वाल बालो के द्वारा किया गया। जिसमे जैसे ही मटका फुटा तो दही पाने के लिए सभी छोटे बड़े टुट पडे।

अल्ट्राटेक बैकुंठ
अल्ट्राटेक बैकुंठ

ज्ञात हो कि इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने शुभकामना संदेश प्रेषित किया। जिसमे एफ एच टी राजीव सिंगल जी ने श्री कृष्ण अर्जुन की प्रेरणादायक प्रसंग को बताया।

तो वही डा प्रबीर चट्टोपाध्याय जी ने सभी कलाकारों की भूरी भूरी प्रशंसा करने से नही थके।उन्होंने कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी को श्रेय देते हुए।इस खुशी में सबको अपनी पीठ थपथपाने की बात कही।

अल्ट्राटेक बैकुंठ
अल्ट्राटेक बैकुंठ

इस अवसर पर अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के एफ एच टी श्री राजीव सिंगल जी सपत्नीक, एफ एच एच आर डां प्रबिर चट्टोपाध्याय जी सपत्नीक, एफ एच माइंस श्री ए के सिन्हा जी सपत्नीक, के आलावा श्री विवेक बघेल जी सपत्नीक, एस के मोहापात्रा जी आदि के साथ बहुत से अधिकारियों कर्मचारियों व कालोनीवासीयो एवं क्षेत्रवासियों की बहुत भारी संख्या में उपस्थिति देखी गई।

अल्ट्राटेक बैकुंठ
अल्ट्राटेक बैकुंठ

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिनका अहम योगदान रहा है। उन्मे सुशांता मोहापात्रा, गिरिजा शंकर मिश्रा, राजेन्द्र कुमार साहू, गुरदयाल साहू, ब्रजेश पटेल, को आलावा सभी अधिकारीयों कर्मचारियों का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से योगदान रहा है।

 Click here

Click here

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles