Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

ग्राम चिचोली में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा रंग-रोगन के लिए तरस रही उपेक्षा का शिकार वीरांगना की प्रतिमा

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ ग्राम चिचोली में मेन रोड पर स्थापित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई एवं महराणा प्रताब की प्रतिमा लंबे समय से रंग-रोगन और रखरखाव के अभाव में उपेक्षा का शिकार हो रही है। प्रतिमा परिसर की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं है। देश की स्वतंत्रता के लिए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाली रानी लक्ष्मीबाई व महाराणा प्रताब की प्रतिमा को उचित देखरेख की आवश्यकता है।

img 20260909 wa00286387692029584105703 - img 20260909 wa00286387692029584105703

इस पर ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर स्थापित यह प्रतिमा युवाओं और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। लेकिन समय पर रंग-रोगन नहीं होने तथा आसपास साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का अभाव होने के कारण प्रतिमा की सुंदरता प्रभावित हो रही है।

बता दे कि ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदार पंचायत प्रतिनिधि से मांग की है कि प्रतिमा की तत्काल साफ-सफाई कराकर रंग-रोगन कराया जाए और परिसर का भी सौंदर्यीकरण किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि महापुरुषों एवं वीरांगनाओं की प्रतिमाओं का संरक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके सम्मान और इतिहास को जीवंत रखने की जिम्मेदारी है। लोगों ने जल्द पहल कर रानी लक्ष्मीबाई व महराणा प्रताब की प्रतिमा को नया स्वरूप देने की मांग की है।

Leave a Reply