Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

नेवरा में बाल दिवस पर विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

तिल्दा नेवरा : पुरे देश भर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर विविध आयोजन शैक्षणिक संस्थानों में किया गया। उसी क्रम में छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा नगर के श्री बद्री नारायण बागड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नेवरा में उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन ,अमित अग्रवाल ,डॉ लक्ष्मण साहू विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग ,गणेश शर्मा ,दिलहरण निषाद ,सागर पंजवानी, खान भाई कुरैशी , अनिता सक्सेना ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उनके जीवन, व्यक्तित्व, विचारों एवं बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह और प्रेम को स्मरण किया गया।तिल्दा-नेवरा

बता दे कि इस अवसर पर
कार्यक्रम में नरेंद्र शर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रचनात्मकता एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करना हम सभी का दायित्व है। रानी सौरभ जैन ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि बच्चों को उचित शिक्षा, संस्कार एवं अवसर प्रदान कर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। डॉ लक्ष्मण साहू ने बच्चों से कहा कि वे नेहरू जी के उच्च आदर्शो को अपने जीवन में उतारकर एक अच्छे नागरिक बने।

ज्ञात हो कि बाल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के मनोरंजन एवं प्रतिभा विकास हेतु विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, गीत-संगीत, नृत्य एवं रचनात्मक गतिविधियाँ प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता की। वही विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, अनुशासन, रचनात्मकता एवं निरंतर प्रगति की कामना की गई। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों जैसे रस्सा खींच, गौले में बोतल जमाना , चम्मच दौड़ , वॉलीबॉल ,खो खो खेलों का आयोजन नीतू वर्मा मुकेश यदु, खुशबू रामटेके , खिलेश्वरी यदु , नरेंद्र रात्रे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम के बाद त्रैमासिक परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले ,100% उपस्थित वाले ,राखी बनाओ प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।कार्यक्रम के बाद बच्चों को मिष्ठान वितरण और की रिंग वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे मंच संचालन तुकेन्दृ वर्मा ने किया

Leave a Reply