Political News

अनेक विकास कार्य इस बार बजट में शामिल: सरला कोसरिया

सरायपाली (सुरोतीलाल लकड़ा) : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग छ. ग. शासन के सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया जी के प्रयास से और अनुशंषा के आधार पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी ने सिंचाई परियोजनाओं और एनीकेट निर्माण के लिए बजट में 38 करोड़ 50 लाख राशि का प्रावधान किया गया है।

img 20250305 wa00008576403755554290507 - img 20250305 wa00008576403755554290507


जिसमे प्रमुख रूप से किसडी एनीकट निर्माण 3 करोड़, अन्तर्ला व्यपवर्तन 6 करोड़, कोकड़ी व्यपवर्तन निर्माण 6 करोड़, सिरबोड़ा एनीकट निर्माण 5 करोड़, कार्यकर्ताओं के कहने पर विशेष रूप से प्रयासरत पतेरापाली में नवीन बांध निर्माण 3 करोड़,सोनपुरी एनीकट सह सड़क निर्माण 7 करोड़, अमलडीह में एनीकट का निर्माण कार्य 8.50 करोड़.
एनीकट के बनने से इस क्षेत्र के किसान भाई बहनों को खेतों में सिंचाई के लिए सहायक होंगी साथ ही इस क्षेत्र के जल स्तर में सुधार भी होगा।
विगत 5 साल कांग्रेस कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को 25 साल पीछे धकेलने का काम किया था, इन पांच वर्षों में 1 भी ईंट निर्माण कार्य मे नही लगे थे, सिर्फ एक परिवार विशेष का ATM बनी हुई थी और भ्रष्टाचार में लिप्त थी,परन्तु जब से छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी याने गारंटी पूरा होने की गारंटी और विष्णु की सुशासन वाली डबल इंजन की सरकार आयी है तब से प्रदेश में सभी काम साय साय हो रहे है, इस 1 साल के बेमिसाल विकास कार्य को देख कर कांग्रेसी भी आय बाय हो रहे है। आजादी के 50 से 60 साल व छत्तीसगढ़ में 3 साल जोगी कार्यकाल और 5 साल भूपेश कार्यकाल में जिसने देश और प्रदेश को निजी स्वार्थ के लिए विकास कार्यों से दूर रखा, जनता को अपने हाल में छोड़कर सिर्फ अपनी जेबें भरती रही है,वही आज भाजपा सरकार में जहां विकास की गंगा बह रही है तो श्रेयवीर श्रेय लेने में लगे हुए है।

नगर पालिका में जिसकी 1 पार्षद मुश्किल से जीत कर आये, जिसके 4 जनपद सदस्य नही जीत पाए, जो जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष हेतु प्रत्याशी खड़े न कर सके क्या ऐसे व्यक्ति के कहने से निर्माण कार्य स्वीकृत होंगे। जनता ने तो इन्हें नेता प्रतिपक्ष दे सके उस लायक भी नही छोड़ा है। इनकी नेतृत्व हीनता, निष्क्रियता, ग्रामीण अंचल में साफ दिख रही है। भाजपा ने जो नारा दिया है “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” आज उसी को चरितार्थ किया है। इस बजट में सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास कार्य के लीए राशि का प्रावधान करने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी का हृदय से धन्यवाद आभार कहा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles