अंबुजा अडानी सीमेंट मे डम्पर सस्पेंशन सिलेंडर फटने से 5 मजदूर झुलसे

Rajendra Sahu
3 Min Read

बलौदाबाजार : अंम्बुजा अडानी सीमेंट प्लांट रवान में डम्फर में सस्पेंसन चार्ज किया जा रहा था। उसी समय डम्फर के सस्पेंशन सिलेंडर जिसमे कि नाईट्रोजन गैस भरा जा रहा था। वह अचानक फट गया। जिससे इस भयानक विस्फोट में यहां कार्यरत 6 मजदूर घायल हो गये।

IMG 20240427 WA0016

बता दे कि सभी श्रमिक रवान माइस के S.M.R.कॉन्टेक्टर के अंदर काम करते है। सभी 6 श्रमिक को आनन – फानन में रायपुर नरायण हॉस्पिटल रायपुर रिफर किया गया। इस दुर्घटना से जिसमे 2 की हालत थोड़ा ज्यदा गंभीर है। 4 लोगो को का शरीर कम जला है। इस घटना की चपेट में जो श्रमिक दुर्घटना से झुलसे है। उनका नाम ,नरेश स्वाइन रवान ,धर्मेद सिंह ठाकुर तिल्दा, राकेश कुमार वर्मा रवान ,सतीश पोर्ट कोरे अम्बुजा कालोनी, रवान ,शंकर गैरा कर्नाटक ,महोमद शहीद शेख नागपुर ,आदि है।

IMG 20240424 WA0030 14

गौरतलब हो कि झुलसे हुए श्रमिकों की हाल चाल व बेहतर ईलाज करवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक व मंत्री टंकराम वर्मा ने हास्पिटल मे जाकर निरिक्षण किया। जहां मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी के द्वारा अंबुजा अडानी सीमेंट प्रबंधन को झुलसे हुए मजदूरों के बेहतर ईलाज करवाने। उनके वेतन भत्ते दिलाने के लिए निर्दिष्ट किया। सूत्रों के अनुसार दो कर्मचारियों की भर्ती के दौरान ईलाज जारी है। बाकी को प्राथमिक इलाज के साथ घर मे विश्राम करने भेज दिया गया है।

IMG 20240427 WA0018

वही यहां के इंटक यूनियन के अध्यक्ष चेतेंद्र वर्मा के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए। मजदूरों को उनके हक व सुविधा दिलाने के लिए आश्वस्त किये हैं।वही दुर्घटना स्थल को पुलिस बल के द्वारा सील कर दिया गया है। तथा इस घटना की जांच मे जुटी हुई है।

बता दे कि यहां के श्रमिको के अनुसार यहां प्रबंधन के द्वारा सुरक्षा पर कोई विशेष ध्यान नही दिया जाता है। जिसके चलते ही यहां आये दिन बडी बडी घटना हो रही है। कही न कही सरकार के द्वारा उदासीन रवैये भी नजर आ रहा है। यही कारण है की उद्योगों के द्वारा सुरक्षा को गंभीरता से नही लिया जा रहा है। यह जानकारी यहां के इंटक यूनियन के अध्यक्ष चेतेंद्र वर्मा ने दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *